ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?

Home / religion / आरा : बैंक कॉलोनी मोड़ पर बना 110 फीट ऊंचा पंडाल, स्थानीय कारीगरों...

आरा : बैंक कॉलोनी मोड़ पर बना 110 फीट ऊंचा पंडाल, स्थानीय कारीगरों ने बनाया नेपाल का राम जानकी मंदिर

06-Oct-2019 06:57 PM

ARA : दुर्गापूजा को लेकर भोजपुर जिले के पूजा समितियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. हर पूजा कमिटियों ने बेहतर पंडाल और प्रतिमा का निर्माण कर मेले में शहर को आकर्षक बनाया है. ऐसे में एक दूसरे से आगे निकलने की भी होड़ मची है. आरा शहर के बैंक कॉलोनी मोड़ पर 110 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया है. यहां 20 फीट उनकी मां दुर्गा की प्रतिमा भी बनाई गई है. यह आकर्षक और भव्य पंडाल की खासियत यह है कि पंडाल में लगी लाइटें आकर्षक छटा बिखेर रही हैं. 

news image

श्रद्धालुओं में काफी उत्साह, दिन रात मेहनत का नतीजा -  गुड्डू सिंह बबुआन
नवयुवक कला मंदिर कमिटी की ओर से इस भव्य पंडाल बनाया गया है. नेपाल के राम जानकी मंदिर की तर्ज पर स्थानीय कारीगरों ने पंडाल का निर्माण किया है. आरा शहर के बैंक कॉलोनी मोड़ इसबार लगातार 5वीं बार पूजा हो रही है. लगभग 15 लाख रुपये खर्च कर 110 फीट ऊंचे इस आकर्षक पंडाल को तैयार किया गया है. नवयुवक कला मंदिर कमिटी के गुड्डू सिंह बबुआन अध्यक्ष ने बताया कि श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. दो महीने से भी ज्यादा समय इस भव्य प्रतिमा और पंडाल को बनाने में लगा है. स्थानीय कारीगरों और कमिटी के मेंबर पिछले दो महीने से दिन रात जग कर इस आकर्षक दृश्य वाले आयोजन को तैयार किया है. 

news image

जिले में अव्वल माना जा रहा है बैंक कॉलोनी मोड़ पर बना 110 फीट ऊंचा पंडाल
आयोजन को देखकर दर्शन करने वाले आश्चर्यचकित हो रहे हैं. इस भव्य पंडाल की खासियत यह भी है कि इसके चारो ओर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है. विधिव्यवस्था को बनाये रखने के लिए जीरो माइल से लेकर धोबीघाट तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों को लगाया गया है. हर साल की तरह इसबार भी यहां की प्रतिमा और पंडाल शहर में सबसे विचित्र और खास है. इसको तैयार करने के लिए कारीगरों ने बड़ी बारीकी से काम किया है. नेपाल के राम जानकी मंदिर को फाइनल स्वरुप देने के लिए मेन दरवाजा और दीवारों पर की गई नक्काशी को हूबहू उतारने की कोशिश की गई है. यह पंडाल इसबार जिले में टॉप की श्रेणी में अव्वल माना जा रहा है. दर्शक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.