खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
15-Mar-2023 04:27 PM
By First Bihar
PATNA : जेडीयू से अलग होकर खुद की नयी पार्टी बनाने के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले हुए हैं. उनकी यह यात्रा दो चरणों में होना तय हुआ. उनकी पहले चरण की यात्रा खत्म हो चुकी है और अब दूसरे चरण पर निकले हुए. इस क्रम में आज वो नालंदा पहुंचे. और अपनी इस यात्रा के जरिए उपेंद्र कुशवाहा नीतीश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रख रहे हैं और समाजवादियों की खो रही विरासत को बचाने और उसे बढ़ाने के लिए लोगों को एकजुट कर रहे हैं.
नालंदा में उपेंद्र कुशवाहा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब समता पार्टी का निर्माण हुआ था, उन दिनों 10-12 साल तक संघर्ष चला. उस समय के लोगों ने बहुत ही कष्ट सहा. बहुत से लोगों ने कुर्बानी दी और दिन रात करने के बाद समता पार्टी को कामयाबी दिलाई. जब 1994 में समता पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ी तो नालंदा के लोगों ने लाज रखी. उस दौरान में भी अपने इलाके से विधानसभा का उम्मीदवार बना.
इस दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा के लोगों से कहा बिहार को बचा लीजिए. उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद मेंने नीतीश कुमार जी को याद दिलाया कि याद कीजिये जब हम समता पार्टी के लिए घूमते थे. उस दौरान हमें अति पिछड़े लोगों ने बैठने की जगह दी थी. इन्ही लोगों ने अपने घरों में समता पार्टी का झंडा लगाया था. तो जिन लोगों ने पहले हमलोंगो को बैठने की जगह दी, उनका हक़ बनता है.
इतना ही नहीं उन्होंने कहा आज आप अपने पड़ोसी के घर में बिहार को सौंपना की बात करते है. आप का यही घर है जिसका निर्माण सब लोगों ने मिल कर किया था , इन्ही के हाथो सौप दीजिये तो बिहार के लोग को अच्छा लगेगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं तब हमलोगों ने कहा अब निकलना पड़ेगा. और हमलोग निकल कर फैसला लिया और इसी बीच हमलोग आपके बीच आग्रह करने आए है. आप हमारे साथ जुड़ कर एकता दीजिये.