बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
15-May-2025 07:11 PM
By FIRST BIHAR
Viral Video: उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता और बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में बब्बन सिंह रघुवंशी एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ सारी हदों को पार करते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी ने बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से निकाल दिया है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के रसड़ा चीनी मिल के उप सभापति सह बलिया की बांसडीह से बीजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में बब्बन सिंह डांसर के साथ सरेआम अश्लील हरकत करते नजर आए थे। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बिहार में किसी शादी समारोह का है।
वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और झारखंड हर राज्य में पार्टी की भारी किरकिरी हो रही थी। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेरने में जुट गया था। पार्टी की हो रही भारी फजीहत को देखते हुए उत्तर प्रदेश बीजेपी ने बब्बन रघुवंशी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उत्तर प्रदेश बीजेपी के मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि “श्री बब्बन सिंह रघुवंशी, चेयरमैन, चीनी मिल सहकारी संघ रसड़ा, जनपद बलिया, उ०प्र०। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो एवं आपके वक्तव्यों के माध्यम से आपके द्वारा किये गये आचरण/कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है”।