Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
13-Aug-2023 08:22 AM
By First Bihar
PATNA : विपक्षी गठबंधन में एक नहीं बल्कि 28 पीएम चेहरे हैं। उनके गठबंधन के अंदर कुछ भी सही नहीं चल रहा है। इनके अंदर आपस में ही घमासान मचा हुआ है। अभी तक उनका नेता कौन होगा किसी को मालूम नहीं है। उनके यहां एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है। आई एन डी आई ए गठबंधन में 28 पाटिया हैं और 28 पार्टियों के नेता खुद को पीएम फेस बता रहें हैं। यह बातें मोदी कैबिनेट के मंत्री और हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस ने कही है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति पाराशर से जब यह सवाल किया गया कि विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होने वाली है और यहां तय होगा कि कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इनका पीएम फेस कौन होगा। यही सवालों के जवाब में मंत्री ने कहा कि - उनके अंदर कुछ भी तय नहीं हो सकता। वहां एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति बनी हुई है। उनके गठबंधन में जितने पाटिया हैं सभी को पीएम बनना है। इसलिए इन लोगों से कुछ भी तय नहीं हो सकता।
वहीं, पशुपति पारसनिक एक बार फिर से कहा कि हाजीपुर सीट को लेकर वह कोई भी समझौता करने को तैयार नहीं है। वह 50 सालों से हाजीपुर की जनता का सेवा करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। पशुपति पारस ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर हाजीपुर के लोगों का साथ नहीं छोड़ेंगे चाहे वह सांसद रहें या नहीं रहें।
मालूम हो कि, पशुपति पारस पहले से हाजीपुर सीट को लेकर अपना दावा ठोक चुके हैं। पारस का कहना है कि यह सीट उनको उनके नेता रामविलास पासवान के तरफ से मिला था इसलिए आज वह इस सीट से कोई भी समझौता करने को तैयार नहीं होंगे। यह सीट उनका है और इस सीट पर वही चुनाव लड़ेंगे।
इधर, एनडीए में सीट बंटवारे से जुड़े सवालों को लेकर पारस ने कहा कि, अभी इस मामले को लेकर किसी भी नेता से कोई बातचीत नहीं हुई है। जहां तक सीटिंग सीट का सवाल है तो उसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा इसके अलावा अन्य सीटों को लेकर पार्टी बाद में फैसला करेगी। जब सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में बैठक होगी तो फिर बाकी चीजों पर बातचीत की जाएगी।