ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

महागठबंधन में भूचाल: VIP सुप्रीमो 'सहनी' और BJP अध्यक्ष की मुलाकात! आधी रात दोनों नेताओं की हुई मीटिंग...

मुकेश सहनी महागठबंधन को छोड़कर NDA में आने के लिए लगातार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर रहे हैं, जिससे महागठबंधन की चिंता बढ़कर अपने उच्च स्तर तक पहुंच गई है.

16-Apr-2025 10:29 AM

By First Bihar

Bihar Politics: बड़ी खबर बिहार की सियासत से निकलकर के सामने आ रही है।  विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया और महागठबंधन के साथी मुकेश सहनी, तेजस्वी यादव का साथ छोड़ सकते हैं। खबर है की मुकेश सहनी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात की है। यह मुलाकात मंगलवार की देर रात हुई है रात के अंधेरे में मुकेश सहनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बीच मीटिंग हुई है। जिसमें आगे की राजनीतिक योजना पर चर्चा हुई है। विश्वस्त सूत्रों से यह जानकारी मिली है।

विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि दोनों नेताओं की रात के अंधेरे में पटना में मुलाकात हुई है. इसके बाद अटकलें लगाईं जाने लगी है कि मुकेश सहनी जल्द ही महागठबंधन को छोड़कर NDA में आयेंगे. विश्वस्त जानकार बताते हैं कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और मुकेश सहनी के बीच विस्तार से बात हुई है. बताया जाता है कि कई शर्तों को रखा गया है.  VIP प्रमुख ने भी अपनी डिमांड रखी है. हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है. लेकिन राजनीति संभावनाओं का खेल है. 

वहीं, वीआईपी की तरफ से एनडीए में जाने की खबर को खारिज किया जा रहा है. पार्टी ने कहा है कि मुकेश सहनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बीच मीटिंग जैसी कोई बात नहीं है. मुकेश सहनी ने कहा है कि मैं दिलीप जायसवाल के पास क्यों जाउंगा ? मुझको साथ लेने की बात कहकर भाजपा अपने गठबंधन के नेताओं को सीट नहीं देगी. चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के साथ अन्याय किया जाएगा.