ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले VIP का थीम सॉन्ग लॉन्च, सहनी बोले- आरक्षण हमारा हक, हम इसे लेकर रहेंगे

08-Jun-2025 06:08 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के 12 साल की गाथा को एक गाने के जरिये लोगों के सामने लाया। 'है हक हमारा आरक्षण' नाम के इस गाने को आज एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इस गाने में पार्टी ने अपने समाज के हक और अधिकार की बात करते हुए संघर्ष के जरिये अधिकार प्राप्त करने की भी बात कही है।


पटना में आयोजित इस गीत लॉन्च कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी डॉ. एस के सैनी (माली) ने अपने समर्थकों के साथ वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की और नई पारी की शुरुआत की। वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी में आने वाले सभी लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाई और उनका स्वागत किया।


इस मौके पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि सही अर्थों में यह सिर्फ़ एक गीत नहीं, संघर्ष की मिसाल और पार्टी के लक्ष्य का प्रतिबिंब भी है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि वीआईपी की स्थापना ही गरीबों और समाज के अधिकार प्राप्ति के लिए हुई है, और मैं मरते दम तक इसके लिए संघर्ष करता रहूंगा। 


उन्होंने कहा, 12 सालों से निषाद के आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहा हूं। मैं मुंबई छोड़कर यहां विधायक, मंत्री बनने नहीं बल्कि समाज के अधिकार और हक की लड़ाई लड़ने आया हूँ। यह मेरी मुख्य लड़ाई है। आज चुनाव का समय है। हमलोगों ने जातीय जनगणना की लड़ाई जीत ली है। अब आरक्षण की 50 प्रतिशत की दीवार को भी तोड़ देना है। जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी भागीदारी होगी।


उन्होंने एनडीए को चेतावनी देते हुए कहा कि वे या तो निषाद को आरक्षण दें या वह कुर्सी खाली करे। अब निषाद समाज जग चुका है। उन्होंने कहा कि आज चुनाव सिर पर है और लोहा गर्म है, इसलिए हथौड़ा चलाना चाहिए, कुछ न कुछ आकार लेगा।


उन्होंने इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले डॉ. एस के सैनी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यह अतिपिछड़े समाज के कोहिनूर हैं और पार्टी ऐसे ही लोगों की तलाश में है। उन्होंने कहा कि यह प्रारंभ से ही समाज सेवा से जुड़े रहे हैं और इनका पुराना अनुभव है। इनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, अर्जुन सहनी, सुमन सहनी, सुनील निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।