बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
09-May-2025 05:25 PM
By FIRST BIHAR
Samastipur: समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि समस्तीपुर पुलिस आखिर आरोपियों को पकड़ने में क्यों असमर्थ है।
उन्होंने कहा कि कल यानी गुरुवार को जब पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पुलिस की कलई खोली, तब आज पुलिस अधीक्षक कह रहे हैं कि वीआईपी प्रमुख सुरक्षा गार्ड की मांग की थी, जब नहीं दिया गया तो वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अगर सुरक्षा गार्ड की मांग करनी होती तो पुलिस महानिदेशक से की जाती।
उन्होंने कहा कि एसपी के झूठ की कलई एसपी के मोबाइल फोन के रिकॉर्ड की जांच से भी हो सकती है। पार्टी प्रमुख की एसपी से मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 25 तारीख को गैंगरेप हुआ था। तीन लोगों ने गलत किया था। उसके अगले दिन 26 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। केस दर्ज कराने के लिए भी बहुत परेशानी हुई थी। उस समय कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाषण खूब देती है, लेकिन हकीकत है कि कुकर्मों के आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है।