ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: VIP नेता संजीव मिश्रा ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, जनता की हर समस्या के समाधान का दिलाया भरोसा

25-Jun-2025 04:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बुधवार को छातापुर विधानसभा क्षेत्र के मधुबनी पंचायत में एक सशक्त जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान संजीव मिश्रा ने वार्ड-दर-वार पहुंचकर स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने का भरोसा दिलाया।


जनसंवाद के दौरान संजीव मिश्रा ने कहा कि अब भूख, अंधकार और बेकारी से गुजरना बंद होगा। हमारा लक्ष्य हर घर तक रोजगार, सड़क, बिजली-पानी पहुंचाना है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की प्रतिबद्धता दोहराई और स्थानीय स्कूलों में संसाधनों की कमी को तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया। युवा और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण और रोजगार योजनाएं लागू करने का प्रस्ताव रखा।


उन्होंने बताया कि स्कूलों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, मान्यता प्राप्त शिक्षकों की व्यवस्था। गांव में स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, मोबाइल मेडिकल कैंप और टीकाकरण। नालों की सफाई, ग्रामीण सड़क निर्माण, बिजली एवं साफ़ पानी की आपूर्ति। स्थानीय स्वरोजगार योजनाओं का समर्थन, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं युवा रोजगार मेलों का आयोजन लक्ष्य होगा।


संजीव मिश्रा ने कहा कि यह अभियान एक समयबद्ध योजना का हिस्सा है जो पूरे विधानसभा क्षेत्र में फैलाया जाएगा। आगामी सप्ताहों में अन्य पंचायतों में भी जनराय अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर इस आंदोलन को गति देने की अपील की ताकि हर वोटर तक यह संदेश पहुंचे कि यह सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि स्थायी विकास की पहल है।