ब्रेकिंग न्यूज़

Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश

Home / politics / विधानसभा उपचुनाव : बोचहां सीट से रमई राम ने पेश की दावेदारी, तेजस्वी...

विधानसभा उपचुनाव : बोचहां सीट से रमई राम ने पेश की दावेदारी, तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे

21-Mar-2022 12:50 PM

PATNA : बिहार के बोचहा विधान सभी सीट पर उपचुनाव होने वाला है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन से यह सीट खाली हुई है। इधर, राजद की ओर से पूर्व मंत्री रमई राम ने बोचहां सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। रमई राम आज तेजस्वी यादव से मिलने पटना पहुंचे हैं। रमई ने कहा है कि यह सीट उन्हें या उनकी बेटी गीता देवी को दी जाए। रमई राम ने कहा कि इस सीट के लिए उनकी पूरी तैयारी है।


बता दें कि यहां से महागठबंधन की ओर से राजद के उम्मीदवार पूर्व मंत्री रमई राम ने चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें मुसाफिर पासवान ने हरा दिया था। रमई राम यहां से दो बार चुनाव हारे है इसलिए वे चाहते हैं कि उनकी बेटी डॉ.गीता देवी उपचुनाव लड़े। बता दें कि बोचहा सीट रिजर्व सीट है। 


साल 2020 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी के मुसाफिर पासवान ने आरजेडी के रमई राम को 11,000 से अधिक वोट से हराया था। साल 2010 के विधानसभा चुनाव में रमई राम ने मुसाफिर पासवान को करीब 24000 मतों से हराया था, जबकि 2015 में निर्दलीय बेबी कुमारी ने रमई राम को मात दी थी। रमई राम दो बार वहां से चुनाव हार चुके हैं लेकिन उनकी अच्छी धाक वहां है। वे आठ बार बोचहा विधायक रहे हैं। अब वे वहां से खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं और बेटी को उपचुनाव के लिए राजद से टिकट दिलाने में लगे हुए हैं।  


गौरतलब है कि बोचहां विधानसभा क्षेत्र में मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के विधायक थे. उनके निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है. लेकिन बीजेपी ने इस सीट को वीआईपी को देने से इंकार करते हुए वहां अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। हालांकि  वीआईपी ने अभी इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा तो नहीं कि है लेकिन चर्चा है कि बोचहा से पार्टी मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान को उतारेगी।