ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / politics / विधानसभा में आज : सदन में आज स्वास्थ्य विभाग के बजट पर होगी...

विधानसभा में आज : सदन में आज स्वास्थ्य विभाग के बजट पर होगी चर्चा, कई संसोधन विधेयक भी होंगे पेश

13-Mar-2021 06:48 AM

PATNA : महाशिवरात्रि अवकाश के बाद बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज शनिवार को सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। प्रश्नोत्तरकाल में अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार की तरफ से दिए गए जवाब पर सदस्य पूरक प्रश्न करेंगे। प्रश्नोत्तरकाल के बाद विधानसभा में शून्यकाल की कार्यवाही होगी। विपक्ष की तरफ से दिए गए कार्यस्थगन का प्रस्ताव पर सदन में वित्तीय कार्य होने के कारण चर्चा होने की उम्मीद नहीं है।


विधानसभा में आज स्वास्थ्य विभाग के बजट पर चर्चा होगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और सूचना प्रावैधिकी विभाग के बजट पर सदन में चर्चा होगी। सरकार की तरफ से मांग के प्रस्ताव और विपक्ष की तरफ से कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब होगा और फिर सदन में बजट पर स्वीकृति का प्रस्ताव आएगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे बजट पर सरकार की तरफ से जवाब देंगे। 


विधानसभा में आज तीन ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। कृषि विभाग से जुड़े विधायक भूदेव चौधरी, समीर कुमार महासेठ और अन्य 4 विधायकों की तरफ से दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार जवाब देगी। इसके अलावा ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार की तरफ से सदन में जवाब होगा। विधायक प्रकाश वीर, विभा देवी और के साथ अन्य 4 विधायकों ने ग्रामीण विभाग से जुड़े इस ध्यानाकर्षण सूचना को सदन में दिया है। विधायक ललन कुमार, कुंदन कुमार और 4 अन्य विधायकों ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना दी है जिसपर सरकार जवाब देगी। सदन में इसके अलावा कई संशोधन विधेयक भी पेश किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी मंत्री की तरफ से बिहार सचिवालय सेवा से जुड़े अलग-अलग संशोधन विधेयक सदन में रखे जाएंगे।