मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम
28-Mar-2022 12:24 PM
PATNA : कश्मीरी पंडितों के मसले पर बनाई गई फिल्म 'कश्मीर फाइल्स को लेकर जोरदार सियासत देखने को मिल रही है. बिहार विधानसभा में भी आज फिल्म कश्मीर फाइल्स का मुद्दा छाया रहा. हंगामा इतना बढ़ गया कि विधानसभा की कार्यवाही को 2:00 बजे तक स्थगित करना पड़ा. दरअसल, सरकार ने आज सभी विधायकों को फिल्म कश्मीर फाइल्स का टिकट मुहैया कराया था.
सरकार विधायकों को फिल्म देखने के लिए मूवी टिकट दे रही थी लेकिन भाकपा माले के विधायकों को सरकार की यह पहल रास नहीं आई और उन्होंने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया. भाकपा माले के विधायकों ने आरोप लगाया कि इस फिल्म के जरिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास किया जा रहा है और किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
दरअसल, कश्मीर फाइल्स को लेकर लगातार अलग-अलग राजनीतिक दलों की अलग-अलग राय सामने आ रही है. विधानसभा में विधायकों को फिल्म का टिकट दिया जा रहा था तो आरजेडी के विधायकों ने इसे लेने से इनकार कर दिया जबकि भाकपा माले के विधायकों ने टिकट तो लिया लेकिन विधानसभा में इस फिल्म के टिकट को फाड़ कर अपना विरोध जता दिया. माले के विधायक विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सदन के वेल में पहुंच गए और उन्होंने फिल्म का विरोध जताते हुए मूवी टिकट को फाड़ दिया.
भाकपा माले के विधायकों के विरोध और वेल में हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा काफी नाराज दिखे. उन्होंने विधायकों को पहले स्थान पर आने का प्रयास किया लेकिन जब भाकपा माले के विधायक के नहीं माने तो उन्होंने सदन की कार्यवाही 2:00 बजे तक के स्थगित कर दी. स्पीकर विजय सिन्हा ने कहा कि फिल्म के विरोध को लेकर इस तरह का बर्ताव विपक्षी विधायकों की तरफ से सदन में ठीक नहीं है.