इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
22-Sep-2021 08:01 AM
PATNA : बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में आज जेडीयू की उम्मीदवार रोजीना नाजिश अपना नामांकन करेंगी। दिवंगत विधान पार्षद तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर जेडीयू में उनकी पत्नी रोजीना को उम्मीदवार बनाया है। रोजिना को उम्मीदवार बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा मंगलवार को पार्टी ने की थी और आज वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। विधान परिषद की इस सीट पर रोजीना का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आज अंतिम तारीख है। अब तक किसी भी उम्मीदवार की तरफ से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। मंगलवार को पटना प्रमंडल कार्यालय में 10 हजार रुपये सिक्योरिटी डिपाजिट रोजीना की तरफ से जमा की गई। उनकी तरफ से बाकी तैयारी पूरी कर ली गई है। आज वह नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचित पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल के पास पहुंचेंगी। इस मौके पर जदयू के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक वरीय नेताओं के साथ जेडीयू के कई विधायक और विधान पार्षद नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मौजूद रहेंगे।
आपको याद दिला दें कि कांग्रेस छोड़कर जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने वाले विधान पार्षद तनवीर अख्तर का पिछले दिनों कोरोना वायरस से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद खाली पड़ी थी पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है। पार्टी ने उनकी पत्नी रोजीना नाजिश को उम्मीदवार बनाया है। उनका कार्यकाल अगले साल तक होगा। विधान परिषद की यह सीट विधानसभा कोटे से है और इस सीट पर जेडीयू का कब्जा रहा है लिहाजा किसी अन्य राजनीतिक दल में कोई उम्मीदवार उतारने का फैसला नहीं किया है। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद कर दी जाएगी।