ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / politics / विधान परिषद में आज : सचिवालय सहायकों का मुद्दा सदन में उठेगा, ऊर्जा...

विधान परिषद में आज : सचिवालय सहायकों का मुद्दा सदन में उठेगा, ऊर्जा के साथ अन्य विभागों के बजट पर होगी चर्चा

10-Mar-2021 07:56 AM

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज शिक्षकों की समस्या पर चर्चा होगी। विधान परिषद की कार्यवाही आज 12 बजे प्रश्नोत्तरकाल के साथ शुरू होगी। सबसे पहले अल्पसूचित प्रश्न लिए जाएंगे और उसके बाद सदन में तारांकित प्रश्नों पर सरकार का जवाब होगा। सदन में आज के सीएजी की रिपोर्ट रखी जाएगी।


बिहार विधान परिषद में आज कुल 3 ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। नालंदा जिले में बड़ी संगत राजगीर के अंदर मालिकाना हक के विवाद का मामला आज परिषद में ध्यानाकर्षण के माध्यम से लाया गया है। इस पर सरकार जवाब देगी साथ ही साथ राज्य के सचिवालय सहायकों का पदनाम केंद्रीय सचिवालय सहायकों की तरह सहायक प्रशाखा पदाधिकारी किए जाने के संबंध में भी ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का सदन में जवाब होगा। मधुबनी नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंदर गड़बड़ी का मामला भी सदन में आएगा और इस पर सरकार अपना जवाब देगी। 


विधान परिषद में आज ऊर्जा विभाग के बजट पर चर्चा होगी। ऊर्जा विभाग के साथ-साथ मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, खाद्य उपभोक्ता विभाग और योजना एवं विकास विभाग के बजट पर चर्चा और उस पर सरकार का जवाब होगा।