ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / थोक में कुर्ता-पायजामा और बंडी खरीद रहे हैं पशुपति कुमार पारस: मंत्री पद...

थोक में कुर्ता-पायजामा और बंडी खरीद रहे हैं पशुपति कुमार पारस: मंत्री पद के शपथ ग्रहण की हो रही तैयारी?

03-Jul-2021 08:27 PM

PATNA : भतीजे को गच्चा देकर LJP का नया गुट बनाने वाले पशुपति कुमार पारस ने आज थोक में कुर्ता-पायजामा और बंडी की खरीददारी की. पटना की एक दुकान में आज पशुपति पारस काफी देर तक कुर्ता-बंडी की खरीददारी करते रहे. सवाल ये उठ रहा है कि क्या मंत्री पद के शपथ ग्रहण की तैयारी में इतने कपड़े की खरीददारी की जा रही है.


पशुपति कुमार पारस दो दिनों से पटना में ही हैं. आज वे अपने समर्थक औऱ जेडीयू नेता केशव सिंह के साथ बोरिंग रोड के एक कपड़ा दुकान में पहुंचे. वहां कई तरह की बंडी औऱ कुर्ते का कपड़ा पसंद किया गया. लगे हाथों उसे सिलने के लिए भी दे दिया गया. इस ताकीद के साथ कि जल्द से जल्द उसे तैयार कर दिया जाये.


पशुपति कुमार पारस के समर्थकों का मानना है कि केंद्र सरकार में उनका मंत्री बनना तय है. ऐसे में तैयारी रखना जरूरी है. इस महीने कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. पशुपति पारस भी 5 जुलाई को रामविलास पासवान की जयंती मनाने के बाद दिल्ली रवाना हो जायेंगे. उन्हें पूरी उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें जगह मिलेगी.


वैसे भी पिछले एक महीने से नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है. लेकिन बीजेपी ने पत्ते नहीं खोले हैं कि विस्तार होगा कब. लेकिन नेता तैयारी में जुटे हैं. लोजपा के पारस गुट के नेताओं को पक्का यकीन है कि पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनाया ही जायेगा. उनके समर्थक सांसदों में से एक ने कहा कि अगर मंत्री बनने का चांस नहीं रहता तो पशुपति पारस पार्टी को तोड़ने की कोशिश ही नहीं करते. 


हालांकि चिराग पासवान ने पारस को लेकर बीजेपी पर तीखे सवाल करना शुरू कर दिया है. चिराग सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रहे हैं. वहीं बीजेपी में भी मैसेज गया है कि वोटरों का जो वर्ग रामविलास पासवान का वोट बैंक माना जाता था वह चिराग के साथ है. ऐसे में लोजपा में टूट के बाद ना तो बीजेपी खुले तौर पर पारस को गले लगा रही है औऱ ना ही नीतीश कुमार. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पारस वाकई मंत्री बन पाते हैं या नहीं.