Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
20-Mar-2021 12:14 PM
PATNA: BJP प्रदेश कार्यालय में आज 'बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओं' प्रदेश कार्यसमिति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी शामिल हुए। वही डिप्टी सीएम रेणु देवी, नवनिर्वाचित विधान पार्षद निवेदिता सिंह और महिला मोर्चा के कई सदस्य भी उपस्थित रहीं। इस दौरान बेटियों को सशक्त बनाने के उद्धेश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी चर्चा हुई। समाज में बेटियों का उत्थान कैसे हो इसे लेकर मंच पर उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी। वही विगत कुछ वर्षों में बिहार की एनडीए सरकार द्वारा बेटियों के लिए किए गये कार्यों पर भी चर्चा हुई।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते। तेजस्वी खुद चार्जशीटेड हैं और वे बेल पर हैं ऐसे में नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन पर भी कई संगीन मामले के आरोपी लालू यादव फिलहाल जेल में हैं। ऐसे में उनके बेटों को बिहार सरकार के मंत्रियों को बिना किसी तथ्य पर आरोप लगाना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि जो रवैय्या नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सदन के अंदर है वह विरोधी दल के नेता की भूमिका नहीं है। तेजस्वी यादव सोच समझकर कोई बयान दें। सुशील मोदी ने कहा कि हर व्यक्ति को सदन में बोलने का अधिकार है लेकिन यह भी जरूरी है कि शांतिपूर्ण तरीके से सदन चलना चाहिए।

कोरोना के बढ़ते केस पर चिंता जताते हुए सुशील मोदी ने कहा कि जिस तरीके से कोरोना के मामले सामने आ रहे है उसे देखते हुए लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। सरकार के बनाए गए गाइडलाइन का लोग पालन करें और कोरोना वैक्सीन जरूर लें। उन्होंने कहा कि कंकड़बाग के जयप्रभा और मेदांता हॉस्पिटल में बड़ी तादाद में लोग वैक्सीन के लिए पहुंच रहे हैं। आम लोगों से भी वैक्सीन में बढ़चढ़ कर भाग लेने की बात कही। सुशील मोदी ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी अपील किया कि वे भी घर-घर जाएं और लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आज भी लोग बिना मास्क के नजर आते है जबकि कोरोना अभी पूरी तरह से गया नहीं है आज भी कोरोना से डरने की आवश्यकता है साथ ही इसे लेकर सावधानी बरतने की भी जरूरत है। लोगों से अपील करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए कोरोना गाइडलाइन का पालन करें तभी कोरोना पर हम जीत हासिल कर सकेंगे।