ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: CM बोलेंगे कि 2005 से पहले ई सब होता था जी? NMCH में चूहों के आतंक पर तेजस्वी का तंज

Bihar Politics: बिहार के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल एनएमसीएच में मरीज के पैर की उंगलियां चूहों द्वारा कुतरने की घटना पर सियासत शुरू हो गई है. तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर तीखा तंज किया है.

20-May-2025 11:26 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: पटना के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बेड पर सो रहे मरीज की पांचों ऊंगलियां चूहों ने कुतर दी थी। इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है। उन्होंने दावा किया है 17 महीनों में स्वास्थ्य विभाग में उन्होंने जो काम किया था, उसे बदहाल कर दिया गया है।


दरअसल, पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) में एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की रात के समय चूहों ने पांच उंगलियां कुतर डालीं थी। यह घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।


बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक्स पर उस मरीज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती दिव्यांग मरीज जो रात के समय गहरी नींद में थे तो उनके पैर की उंगलियों को चूहे ने कुतर दिया। इसी अस्पताल में बीते दिनों एक मृतक की आंख को चूहे ने कुतर दिया था लेकिन किसी पर अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई”।


तेजस्वी ने लिखा, “अंदरखाने RSS/BJP के CM उम्मीदवार बन इतरा कर घूम रहे अमंगलकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने हमारे द्वारा 17 महीने के कार्यकाल में दिन-रात मेहनत कर सुधारी-संवारी गयी स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से बदहाल कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग फिर से दुर्गति पथ पर है”।


अंत में तेजस्वी लिखते हैं, “जो विभाग अपने अस्पतालों में साफ-सफाई और सुरक्षा तक की व्यवस्था नहीं कर पाता, जहां अच्छा भला आदमी बीमार हो जाए वो मरीजों का क्या इलाज करेगा? अचेत मुख्यमंत्री को प्रेजेंटेशन दिखा बता दिया जाएगा कि मरीज की उंगलियां चूहे ने नहीं बल्कि करोड़ों की अत्याधुनिक रोबोटिक मशीन द्वारा उसके ऑपरेशन के ज़रिए कुतरी गयी है। फिर CM बोलेंगे कि 2005 से पहले ई सब होता था जी?”