बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
18-May-2025 01:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी का विलय प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के साथ कर दिया है। इसको लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसके पीछे बड़े खेल की तरफ इशारा किया है। तेजस्वी ने इशारों ही इशारों में बताने की कोशिश की है कि इनके पीछे किन लोगों का हाथ है।
दरअसल, बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में अपने राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए सियासी दलों के नेता बड़े फैसले ले रहे हैं। जेडीयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले आरसीपी सिंह ने आज अपनी पार्टी का विलय जन सुराज में कर दिया। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरसीपी का खुले दिल से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एकसाथ हमला बोला।
जेडीयू के दोनों धूर विरोधियों के एक होने पर तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है। तेजस्वी ने बीजेपी की तरफ इशारा करते हुए इसके पीछे बड़े सियासी खेल की संभावना जताई है और कहा है कि अगर जेडीयू के दो बागी एक साथ आए हैं तो इसके पीछे खेल किसका है यह सभी को पता है।
तेजस्वी ने कहा कि दोनों लोग तो जेडीयू में थ ही, एक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे और एक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। ये सब कौन करा रहा है और कैसे हो रहा है, बिहार की जनता सबकुछ जान रही है। लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि किसके इशारे पर यह सब हो रहा है हालांकि इसके ऊपर हमको टीका टिप्पणी नहीं करना है, सब लोग अपना लगे हुए हैं।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि 2005 से पहले बिहार में कुछ नहीं था, इसपर तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिमाग में 2005 फ्रीज हो गया है। उससे पहले बिहार जनता की बातों को सुना जाता था और उसपर कार्रवाई होती थी, अफसरशाही नहीं थी। उस समय टायड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी बिहार को नहीं चलाते थे। उस समय जो काम हुआ उसकी तारीफ यूएन के लोग किया करते थे।