ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: जाति जनगणना को लेकर बिहार में क्रेडिट पॉलिटिक्स, तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा दावा

Bihar Politics: जाति आधारित जनगणना को लेकर बिहार में सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच इसका क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है. एक तरफ जहां सरकार में शामिल दल इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्षी दल इसे अपनी जीत बता रहे हैं.

01-May-2025 03:58 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: केंद्र सरकार ने पूरे देश में जाति आधारित जनगणना कराने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर बिहार में क्रेडिट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। आरजेडी जहां इसे लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की जीत बता रही है तो वहीं वहीं कांग्रेस इसे राहुल गांधी की उपलब्धि बता रही है। उधर, सत्ताधारी दल दावा कर रहे हैं कि देश में जाति आधारित जनगणना पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के यह कहने पर कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू प्रसाद क अरमानों को पूरा किया है, इसपर तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद लगातार इसके लिए संघर्ष करते रहे। सड़क से लेकर सदन तक हमेशा से जाति जनगणना कराने की मांग को उठाते रहे हैं। लालू प्रसाद ने जो 30 साल पहले लड़ाई लड़ी। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद, यहां जाति आधारित गणना कराया।


साल 2015 में भी लालू प्रसाद ने कहा था कि जितने आरएसएस वाले हैं उनका कान पकड़कर भी यह काम करवाना पड़ेगा तो करवाएंगे। आज इनलोगों ने मजबूरी में यह काम करने का फैसला लिया है। क्या सम्राट चौधरी के कहने का यह मतलब है कि हम लोगों के एजेंडे पर ही यह लोग काम कर रहे हैं। बिहार में जाति आधारित गणना की जो रिपोर्ट आई, उसके आधार पर राज्य में 65 फीसद आरक्षण की बात की गई लेकिन केंद्र सरकार ने उसे 9वीं अनुसूचि में शामिल नहीं किया।


बीजेपी की सरकार को बताना चाहिए कि हमलोगों ने 65 फीसद आरक्षण बढ़ाया तो उसे 9वीं अनुसूचि में क्यों नहीं डाला गया। ऐसे ही जाति जनगणना चार साल लेट चल रहा है। 2021 में होना था लेकिन 2025 हो गया। परिसिमन से पहले हो जाना चाहिए लेकिन देखिए कबतक होता है। यह लालू प्रसाद और हमलोगों की विचारधारा की जीत हुई है। हमलोगों ने बड़ी लड़ाई लड़ने के बाद इसे हासिल किया है।