BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
02-Nov-2024 01:26 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में लाखों शिक्षकों की नियुक्त के बाद उसका क्रेडिट लेने की होड़ सत्ताधारी दलों और विपक्ष के बीच मची रहती है। आए दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यह दावा करते रहते हैं कि उनकी ही बदौलत बिहार में इतने बड़े पैमाने पर लोगों को सरकारी नौकरी मिली हालांकि जेडीयू और बीजेपी का कहना है कि बिना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ये सब संभव नहीं हो सकता था। अब एक बार फिर से तेजस्वी ने लाखों नियुक्तियों का क्रेडिट खुद लिया है।
हेड टीचर का रिजल्ट आने के बाद तेजस्वी यादव ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रधान शिक्षक परीक्षा में सफल होने वाले सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं। देश के इतिहास में प्रथम बार हमने विगत वर्ष आज ही के दिन 2 नवंबर 2023 की ऐतिहासिक तारीख़ को रिकॉर्ड बनाते हुए गांधी मैदान से एक राज्य में, एक दिन में, एक विभाग में, एक साथ 1 लाख 20 हज़ार 336 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे”।
तेजस्वी आगे लिखते हैं, “अगस्त 2022 में सरकार में आने के बाद हमने मात्र 17 महीनों में 5 लाख नियुक्तियाँ की तथा विभिन्न विभागों में 3 लाख से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन करवायी। हमारी पहल, प्रयत्न व प्रेरणा से प्रथम बार बिहार में नौकरी मिलने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम किए जाने लगे जिसका अनुसरण भारत सरकार ने भी करना प्रारंभ किया। हमने 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में युवा जोश, नयी सोच, नई दृष्टि और नए विजन के साथ नौकरी-रोजगार प्रदान करने एवं नियुक्ति प्रक्रिया के जो मापदंड स्थापित किए उससे लाखों अभ्यर्थी लाभान्वित होते रहेंगे”।