ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने जमाई, जीजा के साथ साथ मेहरारू आयोग बनाने की कर दी मांग, भूंजा पार्टी वालों को तो खूब सुनाया

Bihar Politics: बिहार में आयोगों में रिश्तेदारों की नियुक्ति को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए 'जमाई आयोग', 'जीजा आयोग' और 'मेहरारू आयोग' बनाने की मांग की और 'भूंजा पार्टी' पर भी कटाक्ष किया।

17-Jun-2025 12:36 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों में केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों के रिश्तेदारों को जगह दिए जाने को लेकर बिहार की सियासत गर्म है। तेजस्वी यादव इस मामले को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार हमले बोल रहे हैं। तेजस्वी ने एक बार फिर से बिहार में जीजा आयोग, जमाई आयोग बनाने के साथ साथ मेहरारू आयोग बनाने की भी मांग कर दी है। इस दौरान उन्होंने भूंजा पार्टी वाले लोगों को भी जमकर सुनाया है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी है, महंगाई है, गरीबी है इसकी चिंता तो सरकार को नहीं है। देश के प्रधानमंत्री सिर्फ लोगों को राशन बांटकर ही खुश हो रहे हैं। शिक्षा, रोजगार, नौकरी इन सब मुद्दों पर भी बात करनी चाहिए। नरेंद्र मोदी परिवारवाद की बात करते हैं, जहां बिहार में आकर देखें कि क्या हो रहा है। स्पेशल अरेजमेंट कर आयोग बनाए जा रहे हैं।


तेजस्वी ने कहा कि अब तो बिहार में जमाई आयोग भी बना देना चाहिए, साथ में जीजा आयोग भी बना देना चाहिए। जीजा आयोग में चिराग पासवान के जीजा, संतोष मांझी के जीजा को जगह मिली है वहीं एक सांसद के पति को भी आयोग में जगह दी गई है। सरकार को मेहरारू आयोग का भी गठन कर देना चाहिए। बिहार के अधिकारी लोग अपनी पत्नियों को एडजस्ट करने में लगे हुए हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो सिर्फ हमलोगों को गाली देकर चले जाते हैं, ये सब तो उनको दिखता ही नहीं है। उनके गठबंधन में क्या हो रहे है इसपर चूं तक नहीं निकलती है। हम तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जानना चाहते हैं कि आयोगों में कितने लोग आरएसएस कोटा से आए हैं। बिहार में तो गजब खेल होता है, कार्यकाल खत्म होने के बाद भी जबरदस्ती मंत्री बना दिया जाता है। यहां तो गजब हो रहा है, अपने किसी और कोटा से, बेटी किसी और कोटा से और दामाद किसी और कोटा से सेट हो गए हैं।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जल्द से जल्द जमाई आयोग, जीजा आयोग का गठन किया जाए। मुख्यमंत्री तो अचेत अवस्था में चले गए हैं। उनकी इस व्यवस्था में जो भूंजा पार्टी के लोग हैं उनको तो ईस्वरिय सुख मिल रहा है। भूंजा पार्टी वाले लोग मुख्यमंत्री की इस हालत को देखकर वह लोग खूब खुश हैं। जो मन में आ रहे हैं वह कर रहे हैं, बिहार को लुटने का काम किया जा रहा है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना