बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
24-May-2025 04:35 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अलग-अलग मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरते रहे हैं। चाहे वह बिहार में बढ़ते अपराध का मामला हो या बेरोजगारी या अन्य मामले, तेजस्वी लगातार सरकार पर हमलावर बने रहते हैं। अब एक बार फिर तेजस्वी ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर तीखा वार कर दिया है।
दरअसल, तेजस्वी ने अपने एक्स हेंडल पर एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर के जरिए तेजस्वी ने बिहार की डबल इंजन सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “20 वर्षों की डबल इंजन खटारा सरकार, बिहार और बिहारियों के लिए एकदम बेकार!”.
इस पोस्टर में एक खटारा कार को दिखाया गया है, जिसकी ड्राइविंग सीट पर सीएम नीतीश कुमार बैठे हैं तो पिछली सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं। कार का नंबर भी बड़ा दिलचस्प है। कार का नंबर लिखा हुआ है 2005-2025। गाड़ी के ऊपर कुछ बोरियां लदी हुई हैं, जिसके ऊपर गरीबी, नौकरशाही, अशिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे दर्शाए गए हैं।
उधर, राष्ट्रीय जनता दल ने भी एक एआई का वीडियो जारी किया है। इसके साथ लिखा गया है कुर्सी का ख्वाब, पलटू का खिताब। इस वीडियो में नीतीश कुमार को कुर्सी से चिपका दिखाया गया है। इस वीडियो के जरिए आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है।