बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
27-Apr-2025 12:34 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री को डरपोक, निकम्मा और नकारा करार दिया है। इसके बाद अब तेजस्वी के इस बयान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होनी तय मानी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री डरपोक और निकम्मा और नकारा है। इनलोगों से कुछ भी नहीं होता है। तेजस्वी ने यह बातें कटिहार मुद्दे को लेकर कही है। जहां बीते दिन एक शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए थाने में हंगामा किया गया था। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कथित तौर पर तस्कर को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीणों में भाजपा नेता और उनके समर्थक शामिल थे।
तेजस्वी यादव ने आज ट्विट कर एनडीए सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "गुंडों, अपराधियों और बलात्कारियों की पार्टी BJP का नेता आलोक कुमार चौहान शराब तस्करों को छुड़ाने के लिए 150 लोगों को लेकर थाने पर चढ़ गया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष को पीटा, घसीटा और वर्दी फाड़ दी। कुछ दिन पहले अपराधी BJP नेता ने SHO को धमकी भी दी थी"।
तेजस्वी ने आगे लिखा है कि, प्रतिदिन पुलिस पर हमले हो रहे है, CM अचेत है। प्रदेश के दो डरपोक, बड़बोले, निकम्मे और नकारे उपमुख्यमंत्रियों ने भाजपाई अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। दोनों उपमुख्यमंत्री अपराधियों की जाति, चेहरा और बैंक बैलेंस देख कोई व्यक्तव्य देते है अन्यथा कहीं बिल में घुस जाएंगे और पुलिस पिटती रहेगी।
इधर, उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी क्या आप आगामी 4 मई के बिहार दौरे पर पुलिस टीम पर हमला करने वाले BJP नेता आलोक चौहान, आरा में नरसंहार करने वाले BJP नेता बबलू सिंह, शराब तस्कर बीजेपी नेताओं, बालू माफिया बीजेपी नेताओं और रंगदार बीजेपी नेताओं को सम्मानित कर जंगलराज के राग का आनंद लेंगे या बीजेपी के उपमुख्यमंत्रियों से अपराधियों की जाति वाला पाठ सुनेंगे?
आपको बताते चलें कि, कटिहार के डंडखोरा प्रखंड के रायपुर पंचायत के मुखिया और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार सुबह करीब 150 समर्थकों के साथ डंडखोरा थाना पहुंचकर हंगामा किया। वे हाजत में बंद एक शराब तस्कर को छुड़ाने की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा तस्कर को छोड़ने से इनकार करने पर भीड़ ने पहले हाजत का ताला तोड़ने की कोशिश की। जब प्रयास असफल रहा, तो उपद्रवियों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो समेत पांच जवान घायल हो गए। अब इस मामले में पुलिस भाजपा नेता के घर छापेमारी कर रही है और इस बीच तेजस्वी ने भी हमला बोला है।