BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
22-Feb-2024 06:29 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में इस वर्ष लोकसभा के साथ विधान सभा चुनाव कराने की न कोई मंशा है और न इसकी कोई जरूरत है लेकिन तेजस्वी प्रसाद यादव विधायकों को डराने के लिए समय से पहले या मध्यावधि चुनाव का शिगूफा छेड़ रहे हैं।
सुशील मोदी ने कहा कि इस वर्ष संसदीय चुनाव में एनडीए बिहार की सभी 40 सीटें और देश भर में 400 से अधिक सीटें जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी। बिहार में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने सहित सभी वादे पूरे करते हुए नीतीश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव 2025 में अपने समय पर ही होंगे और एनडीए प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटेगी। असमय चुनाव की चर्चा कर अस्थिरता का माहौल बनाने वालों की मंशा सफल नहीं होगी। अब न 1990 के दशक वाला रैली-रैला का जमाना है और न अब बूथ लूट कर कोई मतपेटी से जीत का जिन्न निकाल सकता है।
पटना में 3 मार्च को राजद की रैली का कोई असर होने वाला नहीं है। इसमें राहुल गांधी और सीताराम येचुरी भी आ जाएं तो भीड़ नहीं जुटेगी। राहुल गांधी हर तीन महीने पर विदेश में छुट्टी मनाने वाले नेता हैं। वे संसद का सत्र छोड़ कर विदेश चले जाते हैं। इस बार न्याय यात्रा छोड़ कर लंदन जा रहे हैं। जनता से कटे हुए ये लोग कभी गरीब का भला नहीं कर सकते।