ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / तेजस्वी यादव के निजी सचिव संजय यादव से फिर होगी पूछताछ, CBI ने...

तेजस्वी यादव के निजी सचिव संजय यादव से फिर होगी पूछताछ, CBI ने किया तलब

11-Oct-2022 09:16 AM

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सचिव संजय यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सीबीआई ने संजय यादव को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। मामला रेलवे में जमीन के बदले नौकरी का है। ये पहली बार नहीं है जब संजय यादव से पूछताछ होगी। इससे पहली भी सीबीआई संजय से शनिवार को पूछताछ कर चुकी है।



अब संजय यादव को बुधवार को सीबीआई के सामने पेश होना है। अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ संजय सोमवार को ही सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हो पाए थे। आपको बता दें, तेजस्वी यादव और संजय लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। 2015 में तेजस्वी यादव जब डिप्टी सीएम थे, तब भी संजय उनके निजी सचिव थे। जांच एजेंसी ने उन्हें पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसे उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। 



बता दें कि यह मामला 2004-09 के बीच का है तब लालू रेल मंत्री थे। सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार उस दौरान मध्य रेल के जीएम व अन्य अधिकारियों ने लोगों से सस्ती दर पर जमीनें लीं और बदले रेलवे में नौकरी दी। नौकरी पाने वाले कई लोगों के एजुकेशनल सर्टिफिकेट फर्जी भी हैं। सीबीआई ने बीते 7 अक्टूबर को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती के अलावा 13 अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इस मामले में पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड में हुई छापेमारी के दौरान सीबीआई का दावा है कि उसने एक हार्ड डिस्क बरामद किया है, जिसमें 1,458 लोगों के नाम हैं जिन्हें लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए नौकरियां दी हैं।