Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
07-Jun-2025 08:22 AM
By Vikramjeet
Tejshwi Yadva: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। रास्ते में वैशाली जिले के गोरौल के पास एनएच-22 पर तेज रफ्तार एक बेकाबू ट्रक ने उनके काफिले की गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना शुक्रवार देर रात लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है।
हादसे में काफिले में शामिल तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय सदर अस्पताल गोरौल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय काफिले की गति सामान्य थी, लेकिन अचानक पीछे से आकर तेज गति से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जमा हो गए।
तेजस्वी यादव ने बताया कि हादसा उनसे केवल 5 फीट की दूरी पर हुआ। अगर गाड़ी कुछ और आगे बढ़ गई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने घटना को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सराय थाना पुलिस को भी तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने गोरौल टोल प्लाजा पर ट्रक को रोककर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना की प्रतिक्रिया देखने को मिली है। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कई नेताओं ने घटना को "चौंकाने वाला" और "राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल" बताते हुए निंदा की है।
घायल सुरक्षाकर्मियों की पहचान की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सभी की हालत स्थिर है, हालांकि एक सुरक्षाकर्मी को सिर में चोट आई है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।