Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
22-Jun-2025 11:20 AM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इस समय विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज यानि रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन और बिहार में 3 दिन से बारिश भी हो रही है। बिहार के लिए योजना का बौछार हो रहा है। प्रधानमंत्री जी सिवान में आए और करोड़ों की योजना जनता को समर्पित करने का काम किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल बड़ा ऐलान किया। बिहार में जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन जनता के बीच जाकर फीडबैक लिया गया। महिला संवाद से जो फीडबैक आया उसमें अच्छे पड़े फैसला लिया गया सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 से 1100 यह अपने आप में बड़ा फैसला है।
सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल एक बड़ा ऐलान करते हुए बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में सुधार किया है। जनता और महिला संवाद के माध्यम से लिए गए फीडबैक के आधार पर वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और विधवा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। यह राशि बढ़ोतरी समाज के कमजोर वर्गों के लिए राहत देने वाली साबित होगी।
इसके अलावा, कन्या विवाह भवन की योजना को भी प्रदेश के सभी पंचायतों में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है। इन भवनों को स्वयं सहायता समूह और जीविका महिला दल द्वारा संचालित किया जाएगा, जिससे कन्याओं के विवाह में सामाजिक एवं आर्थिक सहायता मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि बिहार सरकार माँ सीता के जन्मस्थली पर श्री सीता मंदिर का निर्माण करेगी, जो राम मंदिर के तर्ज पर होगा। यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बिहार के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक कदम होगा, जो तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों को भी करारा जवाब देते हुए कहा, "अगर विकास की बात करनी है तो उन्हें पटना एयरपोर्ट, मेरिन ड्राइव, पटना से बेगूसराय तक के विभिन्न विकास कार्यों को देखकर आना चाहिए। बिहार ने विकास के क्षेत्र में जो प्रगति की है, वह किसी से छुपी नहीं है।"
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और बिहार को समृद्ध बनाना है। आगामी दिनों में और भी कई नई योजनाएं जनता के सामने रखी जाएंगी, जिससे बिहार का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।