Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान!
28-Jul-2021 07:29 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है। पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के निधन के बाद पहली बार उनके परिवार वालों से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई है। दरअसल दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत खराब है। पटना के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल देर रात हिना शहाब का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
पटना के जिस बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में हिना शहाब का इलाज चल रहा है वहां तेजस्वी के साथ अन्य विधायक भी पहुंचे थे। तेजस्वी ने वहां पहुंचकर शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात की। उनकी मां हिना शहाब की तबीयत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान काफी देर तक तेजस्वी और ओसामा एक साथ बैठे रहे। आपको बता दें कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद लगातार उनके समर्थकों में इस बात को लेकर नाराजगी रही है कि लालू परिवार ने शहाबुद्दीन के परिवार की सुध नहीं ली।
फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक ओसामा इस दौरान काफी देर तक के तेजस्वी से व्यक्तिगत बातचीत करते रहे। आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी और अख्तरुल शाहीन भी वहां मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने अस्पताल के डॉक्टरों से भी हिना शहाब की तबीयत के बारे में जानकारी ली। दरअसल तेजस्वी यादव को विधानमंडल दल की बैठक के दौरान इस बात की जानकारी मिली थी कि शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत खराब है और उनका इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद तेजस्वी बैठक से निकले और सीधे अस्पताल गए।