ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / politics / बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर तेजस्वी ने फिर उठाया सवाल, कहा-क्यों...

बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर तेजस्वी ने फिर उठाया सवाल, कहा-क्यों चुप हैं महाजंगल राज के महाराजा..

29-Dec-2020 09:53 AM

PATNA :बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में चरमराती कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से राज्य सरकार पर सवाल उठाया है. 

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राज्य में दिनभर में हुई आपराधिक घटनाओं का वीडियो क्लिप ट्वीट किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध की सुनामी आई हुई है. अब दिल्ली वाले बेटा कहां हैं जी?

 तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बिहार में लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, हत्या  और अपराध की सुनामी आई हुई है फिर भी महाजंगलराज के महाराजा चुप है। किसी ने कहा था अगर यहाँ अपराध हो जाए तो दिल्ली वाले बेटे को याद कर लेना? क्या हुआ जी??'

बता दें कि बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर तेजस्वी लगातार हमलावार हैं. आए दिन तेजस्वी अपराध को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर रहे हैं. आज ट्वीट कर तेजस्वी ने पीएम मोदी को भी लपेटे में लिया है. दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संवोधित करते हुए कहा था कि आप सब आराम से रहें क्योंकि आपका बेटा दिल्ली में आपकी सेवा के लिए बैठा है.