खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Apr-2021 12:44 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर चुनाव प्रचार से रोक लगाए जाने पर तेजस्वी यादव ने नाराजगी जताई है। दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग अब बीजेपी मीडिया सेल की तौर पर काम कर रहा है। तेजस्वी ने कहा कि हकीकत यह है कि चुनाव आयोग और भाजपा आयोग बनकर रह गया है। जिस तरह एकतरफा कार्रवाई की जा रही है वह इस बात का प्रमाण है।
बीजेपी सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की तरफ से लगाए आरोपों पर जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील मोदी को उनकी खुद की पार्टी नहीं पूछ रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री हाशिए पर चले गए हैं लिहाजा खबरों में बने रहने के लिए वह कुछ भी बयान देते रहते हैं। तेजस्वी ने कहा कि सुशील मोदी कितना सच बोलते हैं यह बात सबको पता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मधुबनी कांड के पीछे बीजेपी विधायक की भूमिका रही है। इस मामले में अब तक के बीजेपी नेताओं के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। खुद पीड़ित परिवार के लोग बयान दे रहे हैं लेकिन सुशील मोदी अपनी डफली बजाने से बाज नहीं आते।
बिहार में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष ने सभी से सचेत रहने को कहा है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार को कोरोनावायरस के लिए और बेहतर स्वास्थ्य इंतजाम करना चाहिए।