ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / politics / तेजस्वी जी; अब तो आइए बिहार, 21 दिनों के क्वारेंटाइन के लिए हो...

तेजस्वी जी; अब तो आइए बिहार, 21 दिनों के क्वारेंटाइन के लिए हो जाइए तैयार

02-May-2020 01:55 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहारी मजदूरों और कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को घर वापस लाने के मुद्दे पर बार-बार बिहार सरकार की खिंचाई की। अब श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाए जाने के बाद जेडीयू को तेजस्वी यादव की खिंचाई का मौका मिला है। जेडीयू प्रवक्ता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने इस मौके को बिना गवाएं तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। 


जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ---

तेजस्वी यादव जी

माजरा क्या है आखिर

घर वापसी में पीड़ा क्यों

अंतर्राज्यीय पास की व्यवस्था थी

तब नहीं आए

अब तो अंतर्राज्यीय ट्रेन चल पड़ी

आ जायें

संक्रमण से बचने के लिए 21 दिन क्वरंटाइन होने के लिए तैयार हो जायें।


जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के बिहार से लगातार बाहर रहने पर तंज कसते हुए कहा है कि अब आपको घर वापसी में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।अंतर्राज्यीय पास की व्यवस्था थी तब आप नहीं आए अब तो अंतर्राज्यीय ट्रेन चल पड़ी है अब तो आ जाइए। वहीं उन्होनें कहा कि बिहार वापस आइए और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 21 दिनों का क्वारेंटाइन कीजिए।


बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार पर हमलावर हैं लेकिन कोरोना संकट के दौरान वे एक बार भी बिहार में नजर नहीं आए हैं। दरअसल वे बिहार से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली मे प्रवास कर रहे हैं और लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बिहार नहीं आ रहे हैं।