अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
01-May-2020 11:59 AM
PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बस के बहाने नीतीश सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए कहा है कि बिहार जैसे गरीब राज्य में 500 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नीतीश सरकार सृजन और शौचालय समेत 55 घोटाले कर प्रदेश का लाखों करोड़ अब तक हज़म कर चुकी है। हर वर्ष मानव शृंखला की नौटंकी और ऊपर से उसकी दर्जनों हेलिकॉप्टरों द्वारा फ़ोटोग्राफ़ी पर करोड़ों खर्च करती है। बिहार जैसे ग़रीब प्रदेश का विज्ञापन पर 500 करोड़ का खर्च है।
वहीं उन्होनें दूसरे ट्वीट में लिखा है 15 सालों की नीतीश-भाजपा सरकार के पास बिहार में मात्र 600 बसें है। मगर सरकार का विज्ञापन खर्च 500 करोड़ है।हमने मज़दूरों को वापस लाने के लिए सरकार को शुरू में 2000 बसों की सहायता प्रदान की है। लेकिन अहंकारी सरकार को बस मीडिया मैनेजमेंट के दम पर ही सारी जंग जीतनी है।
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार सरकार संबंधित राज्यों सरकारों से वार्ता कर उनके राज्य परिवहन की बसों का प्रयोग क्यों नहीं करती? 55 घोटालों की रिकॉर्डधारी बिहार सरकार अगर उन्हें किराया देने में अक्षम है तो राजद उन सरकारों को भाड़ा देगी।हरियाणा,MP,कर्नाटक और गुजरात में इनकी सरकारें है। फिर क्या दिक्कत है?