बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
06-May-2025 01:27 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: राजधानी पटना में मंगलवार को बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश की है और कहा है कि युवाओं पर पिटाई करना नीतीश और मोदी की सरकार का शौक रहा है।
दरअसल, तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि पिछले चार महीने से प्रदर्शन कर रहें हैं लेकिन न तो कोई देखने वाला है और ना ही सुनने वाला ही कोई है।
पुलिस ने अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से रोक दिया लेकिन बावजूद इसके अभ्यर्थी लगातार हंगामा कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को वहां से हटाने के लिए सख्त रूख अपनाया और लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा दौड़ाकर उनके ऊपर लाठियां बरसाईं। अब तेजस्वी यादव ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है।
तेजस्वी ने एक्स पर लाठीचार्ज का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “लोकतांत्रिक तरीके से अपनी माँग रख रहे युवाओं की बर्बर पिटाई, अन्याय व अत्याचार करना नीतीश-बीजेपी सरकार का मुख्य शौक है। ये निकम्मी सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संपोषित कर उन्हें संरक्षण देती है तथा छात्रों, युवाओं और बेरोज़गारों पर जब मर्जी लाठीचार्ज कर देती है। सभी लोग एकजुट होकर इस बार NDA की 20 वर्षों की इस निकम्मी, आवारा और नकारा सरकार को बदलेंगे, यह निश्चित है”।