Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
18-Jun-2025 01:18 PM
By First Bihar
Bihar Politics: राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप आम बात है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज एक ऐसा बयान दिया जिसने बिहार की सियासत में सनसनी फैला दी है। तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को एक साजिश के तहत राजनीति में आने से रोका जा रहा है और यह षड्यंत्र मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं और तथाकथित "भुजा पार्टी" के कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा किया जा रहा है।
तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री के आसपास मौजूद कुछ लोग, जो खुद को ‘भुंजा पार्टी’ से जोड़ते हैं, वे नहीं चाहते कि निशांत कुमार राजनीति में आएं। निशांत की राजनीति में आने की इच्छा है, लेकिन उन्हें योजनाबद्ध तरीके से रोका जा रहा है। मुख्यमंत्री की उम्र और अनुभव का फायदा उठाकर ये लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करना चाहते हैं।”
तेजस्वी ने आगे कहा कि ये वही लोग हैं जो खुद को मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा हितैषी बताते हैं, लेकिन असल में मुख्यमंत्री जी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनका मकसद सिर्फ अपनी सत्ता बचाए रखना है। उन्होंने कहा कि “अगर मुख्यमंत्री जी के बेटे राजनीति में आना चाहते हैं तो किसी को उन्हें रोकने का अधिकार नहीं है। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी भूमिका तय करने का हक है। जनता को यह जानना जरूरी है कि कौन लोग मुख्यमंत्री जी के परिवार का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं।” तेजस्वी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। जेडीयू और बीजेपी के बीच समीकरण लगातार बदलते रहे हैं, और विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है।
वहीं, पीएस मोदी के बिहार दौरे को लेकर जब तेजस्वी यादव से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कोई रोजगार बांटने नहीं आ रहे हैं, गरीबी खत्म करने नहीं आ रहा हैं, प्रधानमंत्री पलायन खत्म करने के लिए नहीं आ रहा हैं। प्रधानमंत्री बिहार के लोगों को ठगने आ रहे हैं। आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरा तो पीएम से यही सवाल है कि बिहार आ रहे हैं तो तीनों जमाई को माला पहनाएंगे।
प्रधानमंत्री बताएंगे कि एनडीए का मतलब क्या है? प्रधानमंत्री नेशनल दामाद आयोग की मीटिंग करने आ रहे हैं। हम लोगों की हमेशा से चाहत रही है सभी दल सभी समाज हम लोगों के मानसिकता वाले का विचारधारा वाले लोग हैं खासकर हर समाज और हर वर्ग को ध्यान में रख कर चले हम उनके लिए कम करना चाहते हैं।
सत्ताधारी दल जनता दल (यूनाइटेड) के कुछ नेताओं ने हाल ही में आरएसएस और जातिगत कोटा व्यवस्था से जुड़े बयान दिए थे, जिससे विपक्ष को नए सिरे से हमला करने का मौका मिल गया है। तेजस्वी यादव के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। अब देखना यह होगा कि जेडीयू या मुख्यमंत्री कार्यालय इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देता है। क्या यह महज एक राजनीतिक हमला है या सचमुच जेडीयू के भीतर कुछ ऐसा चल रहा है जिसे अब तक सामने नहीं लाया गया था?
रिपोर्ट- प्रेम राज