CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?
25-Apr-2020 02:05 PM
PATNA :आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लाल तेजप्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव के कोटा मामले में लगातार हमले के बीच तेजप्रताप यादव ने अपने अनोखे अंदाज में नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि
Lockdown का सम्पूर्ण मजा तो "अंतरात्मा" ही ले रहा है।
खाली सोता रहता है।।
Lockdown का सम्पूर्ण मजा तो "अंतरात्मा" ही ले रहा है।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 25, 2020
खाली सोता रहता है।।
आइए अब समझते हैं कि तेजप्रताप यादव आखिर इस ट्वीट के जरिए कहना क्या चाहते हैं? अंतरात्मा शब्द की इस्तेमाल तेजप्रताप यादव ने किया है जो बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस्तेमाल करते रहे हैं। आइए आपको थोड़ा पीछे ले चलते हैं और बताते है कि नीतीश कुमार ने जब आरजेडी का साथ छोड़ा था तो क्या कहा था। नीतीश कुमार ने कहा था कि "मौजूदा माहौल में मेरे लिए नेतृत्व करना मुश्किल हो गया है। अंतरात्मा की आवाज़ पर कोई रास्ता नहीं निकलता देखकर ख़ुद ही नमस्कार कह दिया. अपने आप को अलग किया।"नीतीश ने यह क़दम लालू प्रसाद के बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सीबीआई की तरफ़ एफआईआऱ दर्ज किए जाने के बाद उठाया था नीतीश कुमार ने कहा था कि उन्होंने तेजस्वी से इस्तीफ़ा नहीं मांगा था, लेकिन चीज़ों पर उस पक्ष की ओर से सफ़ाई भी नहीं दी गई।
अब आप समझ गये होंगे कि अंतरात्मा शब्द की इस्तेमाल आरजेडी के लोग नीतीश कुमार पर हमला बोलने में क्यों इस्तेमाल करते हैं। तेजस्वी यादव ने कई बार अंतरात्मा जगाने की बात नीतीश कुमार से की है।अब तेजप्रताप यादव आज कह रहे हैं कि आज लॉकडाउन के बीच आपकी अंतरात्मा सो रही है। इतना कर तेजप्रताप ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए ये कहना चाहा है कि कोटा में बच्चे फंसे हुए हैं। हजारों बच्चे गुहार लगा रहे हैं। कई राज्य अपने-अपने बच्चों को घर वापस ले आए लेकिन आपकी अंतरात्मा नहीं जागी की आप उन्हें वापस लेकर आए। दरअसल तेजस्वी यादव लगातार इस मामले में बिहार सरकार की खिंचाई कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने आज भी तेजस्वी यादव ने ट्वीट के जरिए नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के साथ बिहार में सरकार बनी है फिर भी सरकार बच्चों को वापस उनके घर लाने में असमर्थ दिख रही है। जबकि अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्य के बच्चों को वापस लेकर आ रहे हैं। अब तक 10 राज्यों के 25 हजार छात्रों को कोटा से वापस लाया जा चुका है लेकिन बिहार सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अगर बिहार सरकार इतनी असहाय और असमर्थ है तो हमें इजाजत दें हम बच्चों को वापस लेकर आएंगे।