ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: RJD में तेज प्रताप की वापसी का खेल शुरू, लालू ने मैदान में उतार दिया खास सिपहसालार; चुनाव से पहले होगी घर वापसी?

Bihar Politics: पार्टी और परिवार से बाहर किए गए तेज प्रताप यादव की अब आरजेडी में वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। लालू यादव ने अपने करीबी सुधाकर सिंह को इस काम में लगाया है, जिससे तेज प्रताप की 'घर वापसी' की जमीन तैयार की जा रही है।

02-Jun-2025 12:19 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: लव अफेयर और कथित शादी के बाद घर और पार्टी से बेदखल हुए लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की घर वापसी का खेल शुरू हो गया है। तेज प्रताप के कारण पार्टी और परिवार की हुई भारी फजीहत के बाद लालू प्रसाद ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकालने का एलान तो कर दिया लेकिन अब तेज प्रताप की वापसी की खेल भी शुरू हो गया है। इसके लिए लालू प्रसाद ने अपने खास सिपहसलार को मैदान में उतार दिया है।


दरअसल, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पिछले दिनों अपने 12 साल पुराने रिलेशनशीप का खुलासा किया था। इस खुलासे के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ गया था। बाद में तेज प्रताप ने दावा किया कि उनके फेसबुक अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया था और उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश रचने की बात कही थी लेकिन तेज प्रताप सफाई देते रहे और सोशल मीडिया पर उनकी शादी का वीडियो और फोटो वायरल हो गया।


तेज प्रताप यादव के रिलेशनशीप के खुलासे के बाद आरजेडी और लालू फैमिली पर सवाल उठने लगे। विरोधी इसे मुद्दा बनाकर लालू परिवार को घेरने की कोशिश कर ही रहे थे कि आरजेडी चीफ और तेज प्रताप यादव के पिता ने बड़ा एलान किया और बेटे को 6 साल के लिए पार्टी से निकालने के साथ ही परिवार से भी दूर करने का ऐलान कर दिया। लालू के इस एलान के बाद विरोधियों के मुंह तो बंद हो गए लेकिन यह भी कहा जाने लगा कि यह सब लालू प्रसाद का एक ढोंग है।


आरजेडी अध्यक्ष के नाते लालू प्रसाद ने तेजप्रताप के निष्कासन का एलान तो कर दिया लेकिन एक पिता के दिन में बेटे के लिए प्यार कही से कम नहीं हुआ। विधानसभा का चुनाव सिर पर है और तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से विधायक भी हैं। ऐसे में लालू प्रसाद ने पार्टी में तेज प्रताप की वापसी का इंतजाम शुरू कर दिया है। इसके लिए लालू प्रसाद ने अपने खास सिपहसलार आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह को मैदान में उतार दिया है। यह वही सुधाकर सिंह हैं, जिन्होंने सरकार में रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला था।


सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कभी तेज प्रताप यादव ने सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह के खुलकर विरोध किया था और अब वही सुधाकर सिंह तेज प्रताप यादव के समर्थन में उतर गए हैं। लालू प्रसाद ने अपने बयान में कहा था कि जो लोग भी तेज प्रताप से नजदीकी रखेंगे वह अपना भला-बुरा सोंच लेंगे लेकिन इसके बावजूद सुधाकर सिंह ने सामने से आकर तेजप्रताप प्रकरण पर अपने विचार रखे और उनका खुलकर समर्थन किया। ऐसे में अब सियासी गलियारे में चर्चा होने लगी है कि लालू प्रसाद ने अपने खास सुधाकर सिंह के जरिए तेज प्रताप यादव की आरजेडी में वापसी की जमीन तैयार करना शुरू कर दिया है।