Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
27-May-2025 02:20 PM
By FIRST BIHAR
Tej Pratap Yadav: अपने लव अफेयर के चक्कर में पार्टी और परिवार से बेदखल हो चुके तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के पिता बनने के बाद बधाई दी है। एक्स पर उन्होंने तेजस्वी और उनके बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए खुद के बड़े पापा बनने पर खुशी जताई है और अपने भतीजे को आशीर्वाद दिया है।
तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, “श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन (पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है..छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार..”।
दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। 27 मई 2025 की सुबह उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया है। यह उनकी दूसरी संतान है, इससे पहले मार्च 2023 में राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया था। तेजस्वी ने अपने फेसबुक और X अकाउंट पर लिखा, “सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!”
हालांकि इस खुशी के मौके पर तेज प्रताप परिवार से अलग थलग पड़ गए हैं। तेजप्रताप यादव की कथित शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरजेडी चीफ और उनके पिता लालू प्रसाद ने उन्हें आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था जबकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से दूर किया जाता है। बहरहाल, लालू प्रसाद के घर बधाईयां तो बज रही हैं लेकिन कहीं न कहीं तेज प्रताप के परिवार के साथ नहीं होने का दर्द भी है।