ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / politics / टीचर्स डे पर हाथ में कटोरा लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, जेडीयू दफ्तर...

टीचर्स डे पर हाथ में कटोरा लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, जेडीयू दफ्तर का घेराव कर भीख में मांगा वेतनमान

05-Sep-2024 03:56 PM

By First Bihar

PATNA: देश के महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 136वें जन्मदिन पर आज 5 सितंबर को "शिक्षक दिवस" के रूप में मनाया गया। तमाम स्कूल-कॉलेज और कोचिंगों में इसे बड़े ही हर्षोल्लास साथ मनाया जा रहा है। इस दिन बच्चे अपने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम करते हैं और पूर्व राष्ट्रपति का जन्मदिन मनाते हैं। एक ओर जहां शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस की धूम मची हुई है वही राजधानी पटना में शिक्षक हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन करते देखे गये। 


जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पार्टी दफ्तर का शिक्षकों ने घेराव कर दिया और भीख में वेतनमान दिये जाने की मांग मुख्यमंत्री से की। शिक्षकों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से यह गुहार लगाई कि हम लोगों को भी पेट में कुछ दीजिए, हमें भी वेतनमान दीजिए जिसके कि हम भी अपना सिर उठाकर जी सकें। हाथ में कटोरा लेकर वित्तरहित शिक्षकों ने पटना के जेडीयू दफ्तर के समक्ष जमकर प्रदर्शन और घेराव किया और कटोरे में वेतनमान डालने की मांग की।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें 35 साल से वेतन नहीं मिला है। धरना प्रदर्शन करते-करते वो अब थक चुके हैं। इसलिए अब अपने मुख्यमंत्री से वेतनमान की गुहार लगा रहे हैं। यदि वो हम पर ध्यान दिये होते तो आज शिक्षक दिवस पर कटोरा हाथ में लेकर प्रदर्शन करने की नौबत नहीं आती। हम लोग भूखे और गरीब हैं इसलिए कटोरा हाथ में लेकर सरकार से वेतनमान की मांग कर रहे हैं।  


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुदान दिया है अब वही वेतनमान भी देंगे। उनसे वित्त रहित शिक्षक बड़ी उम्मीद लगाकर शिक्षक दिवस के दिन पटना आए हैं और हाथ में कटोरा लेकर भीख मांग रहे हैं। उनको पूरा विश्वास है कि उनके खाली कटोरे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही भरेंगे। news imagenews imagenews image

news image