हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी
22-Sep-2021 06:12 PM
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की बहू, साले और दूसरे परिजनों को सरकारी नल-जल योजना का 58 करोड़ का ठेका दिये जाने का मामला सामने आने के बाद तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के इस खेल के और तथ्य सामने रखेंगे। तेजस्वी ने कहा कि वे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को बेनकाब करेंगे।
तेजस्वी यादव ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा
“मौजूदा सरकार में सिर्फ जनता और गरीबों के अधिकार को लूटने का काम हो रहा है. कटिहार ज़िले में तारकिशोर प्रसाद के परिवार को 53 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट देना बेहद गंभीर मामला है. इसमें पूरी तरीके से भ्रष्टाचार हुआ है. नीतीश जी चुप क्यों हैं, उन्हें स्पष्ट करना चाहिये कि कैसे भ्रष्टाचार हुआ. वे डिप्टी सीएम से जवाब क्यों नहीं मांग रहे हैं?
तेजस्वी खोलेंगे राज
तेजस्वी ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले के और तथ्यों को जनता के सामने लायेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस मामले पर कुछ नहीं बोलेंगे. वे बोलेंगे तो सृजन घोटाले की फाइल खुल जायेगी। ऐसे में वही जनता के सामने सारी बातें लायेंगे।
गौरतलब है कि आज ही एक अंग्रेजी अखबार ने ये खुलासा किया है कि डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के परिजनों को कटिहार में नल-जल योजना का काम बड़े पैमाने पर दिया गया। तारकिशोर प्रसाद की बहू, उनके साले और दूसरे रिश्तेदारों को सरकारी ठेका दिया गया. नल जल का काम कराने में गडबड़ी की भी बात सामने आ रही है।