ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / politics / ‘तार-तार हो जाएगा ‘खेला’ वाला झूठ’ सुशील मोदी बोले- सदन में NDA का...

‘तार-तार हो जाएगा ‘खेला’ वाला झूठ’ सुशील मोदी बोले- सदन में NDA का बहुमत साबित होना तय

11-Feb-2024 07:06 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सोमवार को सदन में एकजुट एनडीए बहुमत सिद्ध करेगा और खेला होने का झूठ तार-तार हो जाएगा। 


सुशील मोदी ने कहा कि जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य पाकर तीसरी बार सरकार बनाने के आत्मविश्वास से भरा है, उस समय बिहार में एनडीए का कोई भी विधायक विपक्ष की डूबती नाव पर क्यों सवार होना चाहेगा?


उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को राज्य में नई सरकार बनने के साथ ही स्वत: अपना त्यागपत्र दे देना चाहिए था। यदि वे ऐसा करते और संसदीय परम्परा का पालन करते, तो राजनीतिक वातावरण में उत्पन्न अनावश्यक तनाव से बचा जा सकता था। एनडीए के सभी 128 विधायक लालू प्रसाद के इशारे पर चलने वाले कुटिल अभियान पर अवश्य विजय प्राप्त करेंगे।