ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / politics / स्पीकर से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की...

स्पीकर से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग रखी

29-May-2020 02:18 PM

PATNA : गोपालगंज नरसंहार कांड को लेकर आक्रामक तेवर अपना चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से मुलाकात के बाद भी नरम नहीं पड़े हैं।तेजस्वी यादव ने स्पीकर विजय कुमार चौधरी से मुलाकात के बाद कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष से उन्होंने सदन का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है और ऐसे में बेहद जरूरी है कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर उसमें चर्चा की जाए। तेजस्वी ने कहा है कि यह पहला मौका होगा जब नेता प्रतिपक्ष को विधानसभा आने के लिए इजाजत लेनी पड़ी हो।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि बिहार की स्थिति बेहद नाजुक है लिहाजा सरकार के संज्ञान में सभी मुद्दों को लाने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाना बेहद जरूरी है। तेजस्वी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिहार में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष का यह दायित्व बनता है कि वह सदन का विशेष सत्र बुलाए।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने पिछले दिनों पहल करते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी और अब उन्हें एक बार फिर से पहल करते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।