BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
26-Oct-2024 03:08 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: जहरीली शराब से मौत, अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर बिहार की डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब एक नए मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी ने सोनपुर मेला में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से निकाले गए विज्ञापन की कटिंग को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए तीखा तंज किया है।
दरअसल, सारण जिला प्रशासन की तरफ से हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। खास बात यह है कि इन स्थानीय कलाकारों को निःशुल्क प्रस्तुति देने के लिए बुलाया गया है। यानी जो भी स्थानीय कलाकार सोनपुर मेला में प्रस्तुति देंगे उन्हें किसी तरह के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जाएगा।
सारण जिला प्रशासन की तरफ से निकाले गए विज्ञापन को आधार बनाते हुए तेजस्वी ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “बिहार की एनडीए सरकार बिहार की लोक भाषा, लोक विधा, लोक संस्कृति और पारंपरिक लोक कलाकारों को प्रमोट और प्रोत्साहित करने के लिए कोई सकारात्मक पहल तो करती नहीं ऊपर से उन्हें सरकारी प्रस्तुति के लिए ये सब कलाकार अब निःशुल्क चाहिए”।
तेज्सीव ने आगे लिखा, “यही सरकार इसी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, तड़क-भड़क वाले गीत-संगीत एवं मेले-महोत्सव के नाम पर अनजान फिल्मी सितारों को बुलाकर दस-बीस-पचास लाख देगी। अरे भाई, डबल इंजन पॉवर्ड सरकार है कम से कम स्थानीय लोक कलाकारों को भी कुछ मेहनतनामा देकर लोक कला और लोक संस्कृति को जिंदा रखिए”।
