BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
31-Aug-2022 02:45 PM
PATNA : तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव पटना पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया और उन्हें रिसीव किया। CM के. चंद्रशेखर राव विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे हैं। यहां से वे सीधे गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के सपूतों और हैदराबाद दुर्घटना में मृतकों के भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
आपको बता दें, मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR ने शिरकत की है। सीएम के. चंद्रशेखर राव की तरफ से गलवान में शहीद जवानों के परिवारों को मदद राशि दी गई। साथ ही उन्होंने हैदराबाद हादसे के पीड़ित परिवारों की भी मदद की। तेलंगाना सरकार की ओर से पीड़ितों को मदद मिली है। शहीद जवानों के परिवारों को 10- 10 लाख रुपए की अनुदान राशि मिलेगी, जबकि कामगारों के परिवारों को 5- 5 लाख की मदद की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम मौजूद हैं। नीतीश कुमार ने सीएम के. चंद्रशेखर राव को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। सीएम नीतीश ने कहा कि KCR ने हमेशा बिहारियों के लिए अच्छा काम किया है। कोरोना के दौर में भी आपने कई लोगों को बिहार वापस लौटने में मदद की है। अभी जो आपने पीड़ित परिवारों की मदद की है, वो काफी सराहनीय है।