ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / politics / ‘पुरानी दोस्ती को अब नहीं तोड़ेंगे’ लालू-राबड़ी राज की याद दिला सीएम नीतीश...

‘पुरानी दोस्ती को अब नहीं तोड़ेंगे’ लालू-राबड़ी राज की याद दिला सीएम नीतीश ने मुस्लिम वोटर्स से की कुछ खास अपील

15-Apr-2024 06:28 PM

By First Bihar

SHEKHPURA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को शेखपुरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी से उनकी दोस्ती काफी पुरानी है और अब वे इस पुरानी दोस्ती को कभी नहीं तोड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने लालू-राबड़ी के शासनकाल को याद कर आरजेडी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की है।


जमुई संसदीय क्षेत्र से लोजपा उम्मीदवार के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री देश का विकास कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बिहार का विकास खुद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब इधर-उधर नहीं जाएंगे। उनसे पुरानी दोस्ती है, उसे कभी नहीं तोड़ेंगे। इस चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़कियों को शिक्षित करने के लिए साइकिल और पोशाक योजना चलाई गई। अब इंटर पास करने वाली लड़कियों को सरकार 25 हजार और स्नातक पास करने पर 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर दे रही है। लड़कियों के शिक्षित होने से प्रजनन दर में कमी आयी है। राज्य के आठ हजार कब्रिस्तानों की घेराबंदी करने के बाद अब 60 साल पुराने मठ और मंदिरों की भूमि की भी घेराबंदी का काम सरकार करा रही है। बिहार के विकास के लिए तमाम तरह के काम लगातार किए जा रहे हैं।


लालू-राबड़ी राज को याद करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले कैसे हालात थे, लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। बिहार में विकास के नाम पर कुछ नहीं था। हमारी सरकार आई तो सड़क, बिजली, स्कूल, पानी, अस्पताल सबकुछ बनवाया। हमने भाजपा के साथ मिलकर जो काम किया है उसे उसको वे लोग अपना काम बता रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुसलमानों से अपील की है कि वे भटकाव से बचें और एनडीए के पक्ष में वोट करें।