परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
14-Oct-2022 08:00 AM
PATNA : कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना आ रहे है। थरूर पटना में कांग्रसे के डेलीगेट से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करने आ रहे है। वह शाम चार 4 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे।
मालूम हो कि, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम तय हो गए है। इसके लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं एक मल्लिकार्जुन खड़गे तो दूसरे शशि थरूर। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लगभग 22 साल बाद होने वाला है।
बता दें कि, शुरूआती दिनों के इस पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह के नामों की भी काफी चर्चा रही थी। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने खड़गे को अपना समर्थन देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। उसी समय कांग्रेस के बागी गुट के सदस्य शशि थरूर ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद अब वो अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर अलग-अलग राज्यों में जाकर मत अपील भी कर रहे है। इसके साथ ही वो यह भी बयान दे चुके हैं कि उनके नाम से उनके ही पार्टी के कई नेता खुश नहीं है, इसी कारण वो लोग उनके प्रचार के दौरान गायब रहते हैं।
बहरहाल, अब देखने वाली बात यह है कि उनके इन आरोपों का पार्टी नेता पर क्या असर पड़ता है और इसके बाद क्या वो थरूरके पक्ष में चुनाव प्रचार करने जाते है या फिर इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे भारी अंतर से बाजी मार ले जाते हैं।