ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / politics / शरद यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट, बिहारशरीफ सिविल कोर्ट ने किया जारी

शरद यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट, बिहारशरीफ सिविल कोर्ट ने किया जारी

19-Mar-2021 07:06 AM

By Pranay Raj

NALANDA : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के खिलाफ कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर जमानत रद्द करते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम 1 प्रभाकर झा ने यह आदेश जारी किया है। आरोप गठन के लिए कोर्ट में मौजूद नहीं होने पर उनकी जमानत रद्द करते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। 


दरअसल यह पूरा मामला साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है। इस मामले में शरद यादव ने 21 मई 2019 को आत्मसमर्पण कर जमानत ली थी और अब यह मामला आरोप गठन के लिए लंबित चला रहा था। शरद यादव की उपस्थिति को लेकर कोर्ट ने कई बार समय दिया लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इतना ही नहीं 25 जनवरी 2021 को उनके हाजिर नहीं होने पर जज प्रभाकर झा ने एक हजार का जुर्माना लगाते हुए उन्हें हाजिर होने का समय दिया था। बावजूद उसके शरद यादव कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए और ना ही उनकी तरफ से कोर्ट में किसी तरह की कोई बात ही रखी गई। 


2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिहारशरीफ के तत्कालीन सीओ सुनील कुमार वर्मा ने बिहार थाने में शरद यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सहायक अभियोजन पदाधिकारी सुरुचि कुमारी के मुताबिक 2015 में चुनाव के दौरान बिहारशरीफ में भाषण के दौरान शरद यादव ने कहा था कि अगर वादा पूरा नहीं करोगे तो जो हिंदू हैं स्वर्ग नहीं जाएंगे और जो मुसलमान हैं वह अल्लाह के पास जन्नत में नहीं जाएंगे। इस बात को लेकर उन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था।