बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
20-May-2025 08:14 AM
By First Bihar
Ram Gopal yadav caste remarks controversy: भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर महासभा की महिला प्रकोष्ठ ने प्रो. राम गोपाल यादव की जातिसूचक टिप्पणी के खिलाफ उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रचना चंद्रा ने आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि 15 मई को मुरादाबाद के बिलारी में एक कार्यक्रम के दौरान यादव ने जानबूझकर विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी केवल एक महिला सैन्य अधिकारी का ही नहीं, बल्कि पूरे वंचित और दलित समाज के लिए बेहद अपमानजनक है। आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए अपनी पूर्णकालिक पीठ को जांच सौंपी है, जो शीघ्र सुनवाई कर अपना निर्णय देगी।
शिकायत दर्ज कराने गए प्रतिनिधिमंडल में सावित्री चौधरी, डॉ. सत्या दोहरे, एडवोकेट सविता, पूनम मलिक, शांति देवी और नीलम आदि शामिल थीं। आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने इस मामले को अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर उल्लंघन करार दिया है।