ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / politics / सांसद रामकृपाल यादव की केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मानी बात, अब बिहार...

सांसद रामकृपाल यादव की केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मानी बात, अब बिहार सरकार की बारी

30-Mar-2020 08:12 PM

PATNA : पटना के पाटलीपुत्र संसदीय क्षेत्र से सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान से किसानों के हित में गुहार लगायी है जिसे मंत्री महोदय ने स्वीकार कर लिया है। अब बारी बिहार सरकार की है।


सांसद रामकृपाल यादव ने बिहार के किसानों के हक में केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होनें किसानों के हित में लॉकडाउन को देखते हुए धान अधिप्राप्ति की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। उन्होनें पत्र के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री को जानकारी दी है कि  बिहार सरकार द्वारा पैक्सों के माध्यम से 31 मार्च 2020 तक धान की अधिप्राप्ति समय सीमा तय की थी। परंतु किसानों द्वारा बताया गया है की 31 मार्च 2020 के पहले ही पटना ज़िला के धान की अधिप्राप्ति एप को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण किसानों में काफी रोष है। पता चला है कि पूरे बिहार में किसानों की भी यही स्थिति है। अभी पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ रहा है। जिसके कारण पूरे देश में लॉक डाउन है। लॉक डाउन को देखते हुए धान अधिप्राप्ति की समय सीमा को 31 मार्च 2020 से बढ़ा कर 30 अप्रैल 2020 तक करने की नितांत आवश्यकता है।


सांसद रामकृपाल यादव ने बताया कि मेरे द्वारा भेजे गये अनुरोध पत्र को केन्द्रीय मंत्री ने स्वीकार कर लिया है जिसके लिए मैं उन्हें बिहार के किसानों की तरफ से बधाई देना चाहता हूं। साथ ही उन्होनें बताय़ा कि इस विषय में केन्द्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद उन्होनें बिहार सरकार के खाद्य और उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री मदन सहनी और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह से धान अधिप्राप्ति की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध पत्र भारत सरकार को जल्द से जल्द भेजने का आग्रह किया है।


बता दें कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 27 मार्च 2020 को अधिसूचना जारी कर धान अधिप्राप्ति में लगी एजेंसियों, कृषि और सहायक कृषि कार्यों, फ़र्टिलाइज़र, कीटनाशक और बीज उत्पादन में लगे इकाईयों आदि को लॉक डाउन से मुक्त कर दिया है।