बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह BPSC News : बिहार में अफसर बनने का तरीका बदल गया! BPSC ने लागू किया नया सिस्टम; जानिए अब आपको क्या करना होगा प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई
13-Jul-2024 06:49 AM
By First Bihar
PATNA: पूर्णिया के रूपौली में हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। रूपौली उपचुनाव में आरजेडी से बीमा भारती, जेडीयू से कलाधर मंडल मैदान में हैं जबकि निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह दोनों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। रूपौली सीट से एनडीए की जीत होती है या इंडी गठबंधन को जनता का आशीर्वाद मिलेगा या फिर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव में बाजी मारते हैं, सभी की नजर चुनाव के नतीजों पर है।
दरअसल, पूर्णिया सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इस सीट से विधायक रहीं बीमा भारती ने इस्तीफा दे दिया था। पूर्णिया सीट से जब जेडीयू से टिकट नहीं मिला तो वह आरजेडी की शरण में चली गईं थी। पूर्णिया सीट से आरजेडी ने बीमा भारती को अपना उम्मीदवार बनाया लेकिन पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर लालू का खेल खराब कर दिया और पूर्णिया सीट से शानदार जीत दर्ज की थी।
लोकसभा चुनाव से पहले बीमा भारती के विधायकी से इस्तीफा देने के बाद रूपौली की विधानसभा सीट खाली हो गई थी। पूर्णिया से लोकसभा चुनाव हार चुकी बीमा भारती को लालू ने फिर से रूपौली सीट से उम्मीदवार बनाया जबकि एनडीए की तरफ से जेडीयू के कलाधर मंडल चुनाव लड़े वहीं मैदान में कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी ताकत दिखाई। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह दोनों गठबंधन के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
बीते 10 जुलाई को रूपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी और 13 जुलाई को यानी आज नतीजे आने हैं। आज फैसले की घड़ी है। एनडीए के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और चिराग पासवान के अलावा जीतन राम मांझी ने भी कलाधर मंडल के लिए वोट मांगा था। वहीं आरजेडी की उम्मीदवार बीमा भारती के लिए तेजस्वी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रूपौली पहुंचकर वोट मांगा था जबकि गठबंधन का कोई बड़ा नेता बीमा भारती के लिए वोट मांगने नहीं पहुंचा था।