खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Apr-2021 07:40 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM : राज्य के तीन विपक्षी विधायकों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नासरीगंज के बाराडीह गांव में कोरोना गाइडलाइन तोड़ते हुए विधायकों और जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा था। आरजेडी के वरिष्ठ नेता रामनाथ यादव के नेतृत्व में आयोजित समारोह में नोखा से आरजेडी की विधायक सह पूर्व मंत्री अनिता चौधरी, काराकाट के माले विधायक अरुण सिंह, दिनारा के विधायक विजय मंडल इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
इन विधायकों के अलावे जिला परिषद के अध्यक्ष नथुनी पासवान, डेहरी की प्रखंड पमुख पूनम पासवान, आरजेडी नेता नकीब खां को कार्यक्रम मदन सम्मानित किया गया था। इस कार्यक्रम के अयोजननकी अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी। आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं दिखा था।
कार्यक्रम का अनुमति नहीं लेने के मामले में तीनों विधायक समेत कई लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। इसको स्थानीय थाने में सीओ श्याम सुंदर राय ने एफआईआर दर्ज कराई है। सीओ की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में पूर्व जिला पार्षद सह वर्तमान जिला परिषद के पति अरुण कुमार सिंह उर्फ दारा, विधायक विजय कुमार मंडल, विधायक अरुण सिंह, अनिता चौधरी आदि के नाम हैं।