अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
09-Sep-2024 02:49 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनकी बहन रोहिणी आचार्य का साथ मिल गया है। तेजस्वी के साथ साथ रोहिणी भी बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमले बोल रही है। बढ़ते अपराध को लेकर रोहिणी ने सीएम नीतीश से पूछा है कि बिहार में कौन सा राज चल रहा है?
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “दावा तो बिहार में कानून के राज का है लेकिन कानून व्यवस्था बहाल करने की जिम्मेदारी संभाल रहे लोग अनिश्चितकालीन अवकाश पर हैं और इसको लागू कराने वाला तंत्र आखों पर पट्टी व् कानों में तेल डाल कर सोया हुआ है. पूरे प्रदेश की पूरे साल की पोथी पलटने की बजाए राजधानी पटना की पिछले छः महीने की कथा पर नजर डालने से ही बेलगाम अपराध से पटी पड़ी पोथी का मजमून साफ हो जाता है और सुशासन के तमाम दावे सिरे से झूठे साबित होते हैं”।
रोहिणी ने आगे लिखा, “सूबे में सबसे सुरक्षित समझने जाने वाली जगह राजधानी पटना में घटित आपराधिक वारदातों की पिछले छः महीने की लिस्ट ही जब अंतहीन है, तो सूबे के बाकी हिस्सों में घटे वारदातों की लिस्ट का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. सूबे के मुखिया 'पार्टी विथ डिटर्जेंट' से मिले 'चमको साबुन' की मदद से खुद को चमकाने में व्यस्त हैं. सत्ता सुख का आनंद उठाते उनके सहयोगी दल वाले खेसरा-खतियान पलटने-पलटवाने में लगे हैं और बिहार की कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे अपराध के तांडव के सामने घुटने टेके बैठी है”।